गंगा में कूदने के बाद बुजुर्ग महिला युवाओं की तरह तैर कर काफी दूर निकल गई। बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। देखिए वीडियो
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Elderly woman jumps from bridge in river in Haridwar
हरिद्वार: आपने अपनी जिंदगी में कई लोगों को स्टंट करते देखा होगा, लेकिन हरिद्वार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा।
Elderly woman jumps from bridge in river in Haridwar
यहां एक 80 साल की दादी ने पुल से गंगा में छलांग लगा कर सबको चौंका दिया। गंगा में कूदने के बाद बुजुर्ग महिला युवाओं की तरह तैर कर काफी दूर निकल गई। बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये बुजुर्ग महिला हरियाणा की रहने वाली है। गर्मी के सीजन में हरिद्वार के गंगा घाटों पर काफी भीड़भाड़ है। हर की पौड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में युवा पुल से छलांग लगाते नजर आ जाते हैं। इस दौरान एक महिला को पुल से गंगा में छलांग लगाते देखा गया। आगे देखिए वीडियो
हालांकि, पुलिस को इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला ने हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर बने पुल से गंगा में छलांग लगाई। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को लेकर तरह-तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कुछ ने बुजुर्ग महिला की फिटनेस को सराहा तो किसी ने इसे जिंदगी के साथ खिलवाड़ बताया। वहीं एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक वृद्धा पुल से गंगा में छलांग लगाती नजर आ रही है। पुलिस छलांग लगाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करती है, इस वीडियो की भी जांच कराई जा रही है।