गढ़वाल में गजब हो गया, कुत्तों ने किया गुलदार का शिकार

गढ़वाल के रुद्रप्रयाग जिले में गजब हो गया। यहां कुत्तों ने गुलदार का शिकार कर लिया। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
ukhimath dog leopard: Stray dogs attack Leopard in Rudraprayag Ukhimath
Image: Stray dogs attack Leopard in Rudraprayag Ukhimath

रुद्रप्रयाग: अब तक आपने सुना होगा कि गुलदार ने कुत्ते का शिकार कर लिया।

Stray dogs attack Leopard in Rudraprayag Ukhimath

लेकिन इस बीच गढ़वाल के रुद्रप्रयाग जिले में गजब हो गया। यहां कुत्तों ने गुलदार का शिकार कर लिया। जी हां ऊखीमठ में आवारा कुत्तों ने गुलदार का शिकार कर लिया है। गुलदार का शव कूड़े में मिला है। बताया जा रहा है कि गुलदार की मौत और कुत्तों के हमले में हुई है। सुबह जब कुछ लोग कूड़े के पास से गुज़र रहे थे, तब उन्हें कूड़े में कुछ सुगबुगाहट महसूस हुई। वहां जाकर देखा तो उन्हें गुलदार दिखा। बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर के आस पास रहने वाले खूंखार आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। बाद में इस गुलदार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को रेस्क्यू किया। गुलदार के शव को कब्ज़े में लेकर मामले में जांच की जा रही है।