उत्तराखंड के 7 जिलों में मूसलाधार बारिश से बढ़ेगी आफत, बदरीनाथ हाईवे पर कई जगह भूस्खलन

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 1 july: Uttarakhand Weather Report 01 July
Image: Uttarakhand Weather Report 01 July

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में बरसात अपना कहर दिखा रही है। जबरदस्त भूस्खलन की वजह से बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में दूसरे दिन भी बंद रहा है।

Uttarakhand Weather Report 01 July

वहीं मौसम के मिजाज की बात करें तो आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। मानसून की दस्तक के चंद घंटे के भीतर ही भूस्खलन समेत अन्य कारणों से प्रदेश में तीन दर्जन से अधिक मार्ग अवरुद्ध हो गए। उत्तराखंड में बीती रात से हो रही वर्षा से सिरोबगड़ में बदरीनाथ राजमार्ग मलबा आने से अवरुद्ध है। बदरीनाथ राजमार्ग सुबह चमोली के लामबगड़ में भी मलबा आने से दो घंटे बंद रहा। यहां सात बजे मार्ग खुला। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से बदरीनाथ धाम भेजा जा रहा है। बात करें उत्तरकाशी जिले की तो जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए हुए हैं। जिला मुख्यालय में वर्षा के आसार बने हुए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है। वहीं भटवाड़ी सहित यमुनोत्री, जानकी चट्टी और मोरी क्षेत्र में हल्की वर्षा हो रही है। गंगोत्री धाम में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसको देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।