आज उत्तराखंड के 7 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, कई जगह बने भूस्खलन जोन

आज देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। पढ़िए Uttarakhand Weather Report 02 July
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 02 july : Uttarakhand Weather Report 02 July
Image: Uttarakhand Weather Report 02 July

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में बरसात अपना कहर दिखा रही है। जबरदस्त भूस्खलन की वजह से बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में टूट रहा है।

Uttarakhand Weather Report 02 July

वहीं मौसम के मिजाज की बात करें तो आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। आज देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मानसून की दस्तक के चंद घंटे के भीतर ही भूस्खलन समेत अन्य कारणों से प्रदेश में तीन दर्जन से अधिक मार्ग अवरुद्ध हो गए। उत्तराखंड में हो रही वर्षा से सिरोबगड़ में बदरीनाथ राजमार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। बदरीनाथ राजमार्ग सुबह चमोली के लामबगड़ में भी मलबा आने से बंद रहा। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से बदरीनाथ धाम भेजा जा रहा है। आगे पढ़िए

बात करें उत्तरकाशी जिले की तो जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए हुए हैं। जिला मुख्यालय में वर्षा के आसार बने हुए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है। वहीं भटवाड़ी सहित यमुनोत्री, जानकी चट्टी और मोरी क्षेत्र में हल्की वर्षा हो रही है। गंगोत्री धाम में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसको देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मौसम की तमाम जानकारियों के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहिए