Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: मौसम को लेकर देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। मौसम विभाग ने देहरादून के लिए अलर्ट जारी किया है।
खासतौर पर देहरादून के रायपुर क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 घंटे के लिए रायपुर क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां 100 से 150 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। खास तौर पर रिस्पना नदी और सौंग नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ को भी अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। यहां आपको ये भी बता दें कि उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 5 तारीख तक बारिश का अलर्ट दिया है।