Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
भारी बारिश से देहरादून में जगह जगह जलभराव की स्थिति आ गई है। इसी के साथ नगर निगम के दावों की भी पोल खुल गई है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने देहरादून के रायपुर इलाके में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। रायपुर क्षेत्र में बीते 1 घण्टे से भारी बारिश हो रही है। रिस्पना और बिन्दाल नदी पानी से लबालब हो गई हैं। निचले इलाकों में और नदी किनारे रह रहे परिवारों को अलर्ट किया गया है। रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। यहां आपको ये भी बता दें कि उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 5 तारीख तक बारिश का अलर्ट दिया है। देखिए वीडियो (साभार-न्यूज हाईट)