उत्तराखंड में खतरनाक स्टंट दिखाने वाली दादी के पीछे पड़ी पुलिस, वीडियो ने मचाया तहलका

वायरल हुई दादी के पीछे लगी पुलिस, हरकी पैड़ी पर खतरनाक स्टंट दिखाकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं हरियाणा की दादी
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
haridwar old age women stunt : Stunt of elderly woman in Haridwar
Image: Stunt of elderly woman in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार के हरकी पैड़ी स्थित पुल से गंगा में छलांग लगाते हुए बुजुर्ग दादी का स्टंट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Stunt of elderly woman in Haridwar

दादी हरियाणा के जींद की बताई जा रही हैं। दादी गंगा स्नान करने हरिद्वार पहुंची थीं और वहां उन्होंने उफनती गंगा में छलांग दी और तैरकर आसानी से घाट के किनारे पहुंच गई। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग दादी की फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आश्चर्य इस बात का है कि वह इतनी बुजुर्ग होने के बावजूद भी इतनी फिट हैं। वायरल वीडियो में हरकी पैड़ी के पास कांगड़ा घाट को जोड़ने वाले आर्च पुल पर कुछ युवा गंगा में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। युवाओं से बात करने के बाद दादी भी गंगा में छलांग लगाने के लिए तैयार हो गई। एक युवक दादी से गंगा की मुख्य धारा में कूदने के लिए इशारा करता है। युवक से बात करते हुए दादी पुल की रेलिंग को लांघकर सीधे गंगा में कूद जाती हैं।

दादी के गंगा में कूदते हुए पुल पर मौजूद श्रद्धालुओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 24 सेकेंड के वीडियो में दादी गंगा में कूदने के बाद आसानी से तैरकर घाट के किनारे पहुंच जाती हैं। वहीं इस पूरी वीडियो के वायरल हो जाने के बाद पुलिस व्यवस्था पर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं। हरकी पैड़ी पर पुलिस का पहरा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर की पैड़ी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के लिए आते हैं और ऐसे में हादसों का खतरा कई गुना अधिक बढ़ जाता है। इसी वजह से वहां पर हमेशा पुलिस तैनात रहती है।।मगर जब बुजुर्ग महिला नदी में छलांग लगा रही थी तब वहां पर पुलिस क्यों नहीं थी? क्या किसी भी पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को नदी में छलांग लगाते हुए नहीं देखा? यह एक बड़ा प्रश्न है। दादी के स्टंट के बाद पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।