शनिवार शाम तक प्रदेश में कुल 169 सड़कें बंद थीं। इनमें से अब तक कुछ ही सड़कों को खोला गया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Report June 4
उत्तरकाशी: मानसून के राज्य में पहुंचने के साथ ही मुश्किलें फिर बढ़ने लगी है।
Uttarakhand Weather Report 4 June
शनिवार से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई जगह रास्ते बंद हैं, जिस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार देर रात तक बंद 112 सड़कें बंद थी, उनमें से 26 सड़कों को खोल दिया गया, लेकिन शनिवार शाम तक 57 सड़कें और बंद हो गईं। शनिवार शाम तक प्रदेश में कुल 169 सड़कें बंद थीं। इनमें से अब तक कुछ ही सड़कों को खोला गया है। अभी भी 100 से ज्यादा सड़कें बंद पड़ी हैं। सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनों को काम पर लगाया है। देहरादून में चकराता-लाखामंडल, दारागढ़-काथीयान मार्ग और मीनस अटल मोटर मार्ग, उत्तरकाशी में धौतरी कमद अयारखाल मोटर मार्ग, गौचर में कर्णप्रयाग नौटी पैठाणी मोटर मार्ग, रुद्रप्रयाग में खिर्सू खेड़ाखाल कांडई खांकरा मोटर मार्ग, मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग और ऊखीमठ में गुप्तकाशी-कालीमठ-कोटमा-जाल-चौमासी मार्ग पर रूक रूक कर मलबा आ रहा है। चारों धामों को जाने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हैं
चमोली में सिरोबगड़ में सक्रिय भूस्खलन जोन में हाईवे दिनभर खुलता, बंद होता रहा। इसके अलावा राज्य के 16 प्रमुख मार्ग, छह जिला मोटर मार्ग, छह अन्य जिला मार्ग, 64 ग्रामीण सड़कें (सिविल) और 77 सड़कें पीएमजीएसवाई की बंद हैं। सड़कों को खोलने के लिए नेशनल हाईवे पर 78, स्टेट हाईवे पर 13 जिला मार्गों पर आठ, अन्य जिला मार्गों पर सात, ग्रामीण सड़कों पर 58 और पीएमजीएसवाई की सड़कों पर 80 जेसीबी को लगाया गया है। अब मौसम का हाल भी जान लेते हैं। रविवार (आज) को प्रदेश के पहाड़ी जिलों में तीव्र बौछार और गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। आज देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की से मध्यम व गर्जन संग बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।