मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश की संभावना है। पढ़िए Uttarakhand Weather Report 06 July
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Report 06 July
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मानसून के आगमन के बाद से ही झमाझम बरसात का सिलसिला शुरू हो चुका है।
Uttarakhand Weather Report 06 July
बीते 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और चंपावत में कहीं-कहीं पर बहुत तेज बारिश की संभावना है। वहीं बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में दून के अलावा चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल समेत सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में उत्तराखंड के देहरादून , टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भी झमाझम बारिश होगी। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।