घर में कोई शुभ अवसर हो तो लोग किन्नरों को खुशी-खुशी नेग देते हैं, लेकिन अब नेग के नाम पर किन्नरों द्वारा वसूली करने की घटनाएं आम हो गई हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Allegations of threatening on eunuchs in Kashipur
उधमसिंह नगर: किन्नर हमारे समाज का अहम हिस्सा हैं, उन्हें हमेशा संरक्षण देने और आत्मनिर्भर बनाने की बात कही जाती है।
Allegations of threatening on eunuchs in Kashipur
घर में कोई शुभ अवसर हो तो लोग किन्नरों को खुशी-खुशी नेग देते हैं, लेकिन अब नेग के नाम पर किन्नरों द्वारा वसूली करने की घटनाएं आम हो गई हैं। सिर्फ मैदानी शहरों में ही नहीं पहाड़ के ग्रामीण इलाकों में भी लोग किन्नरों की धमकियों और उनके आतंक से परेशान हैं। काशीपुर में कल्याण मंच की बैठक में इस समस्या पर विरोध प्रकट किया गया। यहां किन्नरों की ओर से शुभ अवसरों पर लोगों के घर जाकर बधाई के नाम पर जबरन हजारों रुपये की मांग करने और न देने पर परेशान करने की समस्या को लेकर सर्व समाज की बैठक हुई। बैठक में लोगों ने किन्नरों की ओर से परेशान करने की कड़े शब्दों में निंदा की।
लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि किन्नरों को विभिन्न शुभ अवसरों पर दी जाने वाली धनराशि तय की जाए, ताकि वो अधिक राशि की मांग न कर सकें। इससे आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक बेवजह परेशान नहीं होंगे। बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार और सुझाव भी दिए। सर्व समाज की बैठक में इस समस्या के समाधान के लिए 25 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है। ये कमेटी शहर में किन्नरों की ओर से बधाई के नाम पर लोगों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करेगी। कमेटी तैयार प्रस्तावों को लेकर काशीपुर नगर निगम मेयर ऊषा चौधरी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात करेगी। उनसे समस्या के समाधान की मांग करेगी।