Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: मानसून के रफ्तार पकड़ते ही जगह-जगह से तबाही की तस्वीरें आने लगी हैं।
प्रदेश में कई जगह सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप हो गई है। सड़कें मलबे से पटी हैं। जबकि कई घरों में पानी घुसने से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। केदारनाथ हाईवे सुचारू है, लेकिन बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में बंद है। वहीं यमुनोत्री हाईवे को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। 8 जुलाई को प्रदेशभर में मौसम कैसा रहेगा, ये भी जान लें। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक कल चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन तीनों जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून और पौड़ी जिले में भी कल मौसम मुश्किलें बढ़ाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने दोनो जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन पांचों जिलों में रहने वाले लोग कल सतर्क रहें। आगे पढ़िए
खासकर वो लोग जो पहाड़ की यात्रा पर जाने वाले हैं, वो मौसम की रिपोर्ट देखकर ही घर से निकलें। खराब मौसम में सुरक्षित जगहों पर रहें। इन दिनों भारी बारिश के चलते पहाड़ में सफर मुश्किलभरा बना हुआ है। उत्तरकाशी नौगांव में मंगलवार रात को हुई तेज बारिश से सौली खड्ड और देवलसारी खड्ड में आए पानी और मलबे से भारी नुकसान हुआ है। सौली खड्ड के उफान में एक बाइक बह गई। जबकि एक पिकअप मलबे में दब गई। जौनपुर ब्लॉक के अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर करखेत के समीप एक कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। उत्तरकाशी में भारी बारिश के चलते कृषि भूमि का कटाव भी हुआ है। मौसम की जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।