उत्तराखंड में रफ्तार पकड़ेगा मानसून, 7 जिलों के लोग सतर्क रहें..मूसलाधार बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले दो दिन 7 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पढ़िए Uttarakhand Weather and monsoon news
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
uttarakhand heavy rain alert: Uttarakhand Weather and monsoon news
Image: Uttarakhand Weather and monsoon news

रुद्रप्रयाग: पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार जारी बारिश आफत का सबब बनी हुई है।

Uttarakhand Weather and monsoon news

सड़कें ब्लॉक होने की वजह से लोग परेशान हैं। नदियों-गदेरों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिस वजह से हादसे हो रहे हैं। पिछले दो दिन से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिनभर चटख धूप खिल रही है। हालांकि रात को कुछ क्षेत्रों में झमाझम वर्षा भी हो रही है। गुरुवार को भी तड़के देहरादून समेत कई क्षेत्रों में वर्षा हुई। इसके बाद दिनभर चटख धूप ने पसीने छुड़ाए। आने वाले दिनों में मानसून रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की वर्षा का क्रम शुक्रवार यानी आज से तेज हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन देहरादून समेत आठ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर कुमाऊं में कहीं-कहीं बेहद भारी वर्षा की आशंका है। गुरुवार को देहरादून में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। लोग उमस से परेशान रहे।

आज मौसम कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को चम्पावत, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उधर मानसून के रफ्तार पकड़ने के साथ ही जगह-जगह से हादसों की खबरें आने लगी हैं। आज सुबह रामनगर में बड़ा हादसा हो गया। यहां के ढेला नदी के रापटे में सुबह पर्यटकों की कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार दस लोगों में नौ की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार रामनगर की सरकारी अस्पताल में चल रहा है।