उत्तराखंड के 2 जिलों में रेड अलर्ट: भारी बारिश, भूस्खलन, बिजली गिरने का अलर्ट..सावधान रहें

मौसम विभाग ने भूस्खलन की आशंका जताई है। मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। पढ़िए Uttarakhand Weather Report 09 July
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 9 july: Red alert in Uttarakhand Weather Report 09 July
Image: Red alert in Uttarakhand Weather Report 09 July

नैनीताल: पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार जारी बारिश आफत का सबब बनी हुई है।

Uttarakhand Weather Report 09 July

जगह-जगह सड़कें ब्लॉक हैं। गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। यातायात बाधित होने से गांवों में जरूरी सामान की किल्लत हो गई है। शनिवार को मौसम विभाग ने पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल जिले में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून जनपद सहित अन्य जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून के अलावा आज हरिद्वार में भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जताई है। मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मानसून के दस्तक देने के बाद पिछले दो दिन से बारिश में थोड़ी कमी आई थी, हालांकि शुक्रवार को देहरादून समेत कई जिलों में खूब बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है।

आज पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल जिले के लोग सावधान रहें। इन दोनों जिलों के अलावा देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने की घटनाएं हो सकती हैं। नदी-नालों में अचानक उफान आने की आशंका है। शहरी क्षेत्रों में जलभराव दिक्कतें बढ़ाएगा। लोगों को पर्वतीय मार्गों पर यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। उधर बारिश से कई जगह हादसे हुए हैं। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर जहां जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं पिथौरागढ़ में कई सड़कें और पुल धवस्त हो गए हैं। इसके चलते यहां वाहनों का संचालन भी ठप हो गया है। बदरीनाथ हाईवे डांगबैड में मलबा आने से बंद हो गया है। बारिश से बिगड़े हालात को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं। मौसम की तमाम अपडेट के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।