उत्तराखंड: UKPSC में सहायक रजिस्ट्रार पदों की भर्ती, जल्दी करें अप्लाई..पढ़िए पूरी डिटेल

यूकेपीएससी ने शुक्रवार, आठ जुलाई से सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
UKPSC Assistant Registrar Recruitment 2022 detail: UKPSC Recruitment of Assistant Registrar Posts 2022
Image: UKPSC Recruitment of Assistant Registrar Posts 2022

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सहायक रजिस्ट्रार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

UKPSC Recruitment of Assistant Registrar Posts 2022

इस भर्ती के तहत यूकेपीएससी ने शुक्रवार, आठ जुलाई से सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

UKPSC Assistant Registrar Recruitment Last Date

आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2022 है। 15 में से 13 रिक्तियां सहायक रजिस्ट्रार उच्च शिक्षा विभाग के पद के लिए और दो सहायक रजिस्ट्रार संस्कृत शिक्षा विभाग के पदों के लिए हैं।

UKPSC Assistant Registrar Age Limit

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से की जा रही भर्ती के तहत उम्मीदवारों की आयु सीमा एक जुलाई, 2022 को 30 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

UKPSC Assistant Registrar Recruitment Qualification

शैक्षणिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से की जा रही सहायक रजिस्ट्रार भर्ती परीक्षा के लिए अनारक्षित/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 176.55 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है, जबकि एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 86.55 रुपये लागू होगा।