Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। मानसून के रफ्तार पकड़ते ही जगह-जगह से तबाही की तस्वीरें आने लगी हैं।
बदरीनाथ हाईवे समेत सैकड़ों संपर्क मार्ग बंद हैं, जिस वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों को खोलने का काम भी बेहद धीमा गति से चल रहा है। गांवों में जरूरी सामान की किल्लत हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलेगी। गाड़-गदेरों के उफान पर आने से नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि नदियां खतरे के निशान से अभी दूर ही हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से लोगों को नदी तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है। आज मौसम कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। आगे पढ़िए
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड राज्य के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों और शेष जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। राहत वाली बात ये है कि आज के लिए किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। उधर, लगातार जारी बारिश से चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है। फूलों की घाटी की ओर जाने वाला रास्ता भी टूट गया है। अधिकारियों के मुताबिक पर्यटकों को फिलहाल घाटी में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। मौसम सामान्य होने के बाद रास्ते का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। इसके बाद पर्यटकों की आवाजाही सुचारू हो पाएगी। मौसम की तमाम जानकारियों के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।