उत्तराखंड: पुलिस को दी अपहरण की झूठी सूचना, दिनभर कराई परेड..पकड़े जाने पर लगी क्लास

यूएसनगर में गजब हो गया, अपहरण की झूठी सूचना देकर पुलिस की कराई परेड, पकड़े जाने पर हुआ यह हुआ हाल
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
rudrapur fake kidnapping: False kidnapping information given to Rudrapur police
Image: False kidnapping information given to Rudrapur police

रुद्रपुर: यह खबर किसी बॉलीवुड फ़िल्म से कम नहीं है।

False kidnapping information given to Rudrapur police

यूएसनगर के रुद्रपुर में एक युवक ने अपने ही अपहरण की झूठी सूचना देकर पुलिस महकमे की परेड करवा दी। वहीं सच्चाई पता लगने पर सिडकुल पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम में झूठी सूचना देने वाले आकाश कुमार उर्फ दीपक के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला गया है और भविष्य में इस तरह की गलती ना करने की हिदायत देकर छोड़ दिया है। मामला रुपए के लेनदेन का बताया जा रहा है। अपहरण की झूठी सूचना ने काफी देर तक पुलिस महकमे की परेड करवा दी। दरअसल शहर के मेट्रोपोलिस मॉल के एंट्री गेट से एक युवक के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए टीमों को रवाना किया। आगे पढ़िए

कुछ देर बाद पुलिस सूचना देने वाले आकाश उर्फ दीपक तक पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में यह पता चला कि उसने 112 पर अपने अपहरण की गलत सूचना दी थी। पुलिस को गलत सूचना देने वाला आकाश कुमार उर्फ दीपक मूलरूप से दल्की गांव, रामपुर उत्तर प्रदेश और हाल में रुद्रपुर में रहता है। दीपक द्वारा पुलिस को अपहरण की गलत सूचना दी गई थी। अब उसने ऐसा क्यों किया यह बात उसने नहीं बताई। सिडकुल पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम में झूठी सूचना देने वाले आकाश कुमार उर्फ दीपक के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला गया है और उसे भविष्य में इस तरह की गलती ना करने की हिदायत देकर छोड़ दिया है।