Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रामनगर: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। अब रामनगर से एक बड़ी खबर है।
बताया जा रहा है कि रामनगर के धनगढ़ी नाले में एक कार बह गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कार में चार शिक्षक सवार थे।चारों शिक्षक ड्यूटी के लिए जा रहे थे। कार सल्ट से मोहान की ओर जा रही थी। इस दौरान कार नाले के तेज बहाव में फंस गई। शिक्षकों ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। किसी तरह शिक्षक तो बच गए लेकिन उनकी कार तेज धार में बह गई। नाले के उफान पर आने से सुबह से ही यातायात बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबा जमावड़ा लगा रहा । जलस्तर कम होने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी।आपको याद होगा कि पिछले दिनों रामनगर की ढेला नदी में एक कार बह गई थी , जिसमें सवार 10 में से 9 लोगों की मौत हो गई थी। रामनगर में इस तरह के कई नाले व रपटे हैं , जहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं। बावजूद कोई सुनने वाला नहीं है। बारिश आते ही जल्द करने का आश्वासन दिया जाता है।