Uttarakhand Weather report: 4 जिलों में अगले 2 दिन पड़ेंगी तेज बौछारें

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्‍तराखंड में दो दिन (मंगलवार और बुधवार) को कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं। पढ़िए Uttarakhand Weather report 12 July
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 12 july: Uttarakhand Weather report 12 July
Image: Uttarakhand Weather report 12 July

रुद्रप्रयाग: प्रदेशभर में अगले 24 घंटे में भारी वर्षा से राहत के आसार हैं। मगर राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बौछार पड़ने की संभावना है।

Uttarakhand Weather report 12 July

बात की जाए देहरादून की तो यहां एक से दो दौर कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इन दो दिन मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय उमस और गर्मी पड़ेगी। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश से लोगों को राहत मिली। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और चंपावत में सुबह के समय कहीं-कहीं तेज एवं मध्यम वर्षा रिकार्ड की गई। लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में सुबद दस बजे के बाद बारिश थम गई। देहरादून शहर में राजपुर रोड, चकराता रोड, एफआरआइ, माल देवता, रायपुर, जाखन आदि इलाकों में दोपहर बाद तीन बजे से करीब एक घंटे झमाझम वर्षा हुई। दूसरी ओर बंजारावाला, आइएसबीटी, कारगी, मोथरोवाला और मोहब्बेवाला आदि क्षेत्र में भी हल्की बूंदाबांदी ही हुई।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दो दिनों यानी मंगलवार व बुधवार को प्रदेश में कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं। भारी वर्षा की चेतावनी नहीं हैं। दून में एक से दो बार कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।