Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: बीते दिन जेईई मेंस का रिजल्ट आया और उत्तराखंड के कई होनहार विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी लगन और मेहनत के बलबूते पर इसमें सफलता प्राप्त की है।
वहीं यूएसनगर के कक्षा 12 के छात्र गौतम अरोरा ने जेईई मेन्स में उत्तराखंड टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गौतम ने 99.916 पर्सेंटाइल अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। गौतम की उपलब्धि पर उनके परिवार, स्कूल व पूरे किच्छा में हर्ष का माहौल छा गया है। उनके परिवार वालों के पास शुभकामनाओं का तांता लग रखा है। दरअसल किच्छा के मूल निवासी और भारतीय इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी छात्र एवं नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी चरणजीत अरोरा के पुत्र गौतम अरोरा ने जेईई मेन्स में 99.916 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कक्षा 12 की शिक्षा के साथ ही कोचिंग हासिल कर जेईई मेन्स की तैयारी की।
उनकी सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत और फोकस है। जेईई जैसी कॉम्पीटीटिव परीक्षाओं में स्मार्ट स्टडीज का बहुत महत्व होता है। मॉक टेस्ट भी विद्यार्थियों की बहुत मदद करते हैं। गौतम ने भी इसी स्ट्रैटजी को अपनाते हुए कोचिंग के दौरान मिलने वाली पाठ्य सामग्री के साथ ही लगातार मॉक टेस्ट दिए जिससे उनको परीक्षा में काफी आसानी हुई। उन्होंने शुरु से ही पढ़ाई के दौरान अप्रोच ठीक रखी और फोकस से पढ़ाई की जिसका नतीजा ये है कि समस्त प्रदेश में उन्होंने टॉप किया है। गौतम के पिता चरणजीत अरोरा ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह अपनी पढ़ाई के प्रति लगातार समर्पण भाव के साथ प्रयास करता था। जिसका परिणाम उन्हें JEE Main 2022 result सफलता के रूप में मिला है।