Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
यहां शहर में रहने वाली एक महिला ने प्रेमी की खातिर पति को छोड़ दिया। सोचा था अब जिंदगी हसीन होगी, लेकिन प्रेमी धोखेबाज निकला। महिला का इस्तेमाल करने के बाद प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। अब महिला धोखेबाज प्रेमी को सजा दिलाने के लिए थाने के चक्कर काट रही है। घटना हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां महिला ने प्रेमी की खातिर अपनी गृहस्थी बर्बाद कर दी। पीड़ित महिला की शादी जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। काम के चक्कर में पति अक्सर घर से बाहर रहता था। इस बीच पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला पर डोरे डालने शुरू कर दिए। पति की गैरमौजूदी में दोनों नजदीक आ गए।
दो बच्चों की मां भी युवक के प्रेम में पड़ गई, और उससे शादी के सपने देखने लगी। प्रेमी ने महिला को अपने प्रेम जाल में इस कदर फंसाया कि वो पति से तलाक लेने तक को तैयार हो गई। प्रेमी ने भी महिला और उसके बच्चों का ख्याल रखने का वादा किया था। महिला का आरोप है कि प्रेमी ने उसे नजीबाबाद के एक होटल में ले जाकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। प्रेमी महिला का लगातार यौन शोषण करता रहा। इधर महिला ने पति से तलाक ले लिया, लेकिन बाद में प्रेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। महिला का कहना है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी हत्या करने की धमकी भी दी। अब महिला इंसाफ के लिए इधर-उधर भटक रही है। बहरहाल कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।