Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तराखंड पुलिस ने इस बार शिव भक्तों के रजिस्ट्रेशन शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। रजिस्ट्रेशन के लिए उत्तराखंड पुलिस ने वेबसाइट जारी की है। साथ ही कांवड़ियों से अपील की है कि वह असुविधा से बचने के लिए यात्रा पर आने से पहले रजिस्ट्रेशन करा लें। इससे पहले चारधाम यात्रा के लिए भी यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू की गई थी। अब श्रावण मास की कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
कांवड़िए https://policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसका तरीका भी बताते हैं। पंजीकरण कराने के लिए मात्र तीन आसान स्टेप अपनाने हैं। जिसमें सबसे पहले वेबसाइट को खोलना है। वेबसाइट खुलने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होने के बाद एसएमएस से ओटीपी मिलेगा। उसे मोबाइल में दर्ज करना होगा और इसके बाद मांगा गया पूरा विवरण भरने के बाद पंजीकरण का बटन दबाना है। ऐसा करते ही पूरी जानकारी दर्ज हो जाएगी। कांवड़ मेला के नोडल अधिकारी व एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा पर आने से पहले कांवड़िए अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं। जिससे उनकी यात्रा सुगम हो और पुलिस को भी यात्रा प्रबंधन में सहायता मिले। कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त धर्मनगरी पहुंचते हैं। दो साल से कोरोना संक्रमण के चलते कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित रही। इस बार कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने का अंदाजा लगाया जा रहा है।