Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
इस बीच चमोली जिले से एक दुखद खबर आ रही है। चमोली जिले में मंगलवार रात को बारिश ने तबाही मचा दी है। खबर है कि यहां जगह जगह भूस्खलन हुआ है। खबर है कि कर्णप्रयाग सुभाष नगर पैदल मार्ग पर मलबा आने से बन्द हो चुका है। इसके अलावा कर्णप्रयाग- बदरीनाथ नेशनल हाईवे से भी बड़ी खबर आ रही है। यहां उमट्टा धार से पास पहाड़ी से मलबा आने की वजह से रोड टूट गई है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन की वजह से 2 पोकलैंड मशीने दब गई। आगे पढ़िए
इसके अलावा कई जगह सड़कें टूटने की भी खबर आ रही है। कर्णप्रयाग के आईटीआई में कई भवनों में बरसात का पानी घुसने की खबर है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पुरसाड़ी के समीप दीवार टूटने से अवरुद्ध हो गया है। पुलिस प्रशासन ने यात्रा वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग सेकोट सड़क से शुरू कराई है। इस वजह से कई लोग जगह जगह फंस गए हैं। चमोली जिले में भी रातभर से हो रही बारिश बुधवार सुबह थमी, लेकिन बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित हो गया। जनपद से 19 सड़कें मलबा आने से बंद हैं। देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 24 घंटे में भारी बारिश के आसार है। हमारी आपसे अपील है कि अगर आप चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं, तो अलर्ट रहें।