Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। जगह-जगह भारी बारिश के बाद नदी नाले उफान पर आ गए हैं।
इस बीच देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है। देहरादून के आमवाला में पानी के तेज बहाव में दो बच्चियां बह गई। जी हां यह खबर देहरादून में तरला आमवाला रायपुर की है। यहां एसडीआरएफ को दो बच्चियों के नाले के तेज बहाव में बह जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जो दो बच्चियां नाले के तेज बहाव में बह गई, उनके नाम 8 साल की रचना और 7 साल की खुशी है। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम के प्रभारी रवि चौहान का कहना है कि नाले में पानी का बहाव बहुत तेज है। टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरी बच्ची की तलाश लगातार जारी है। हमारी आप से अपील है कि बरसात के इस मौसम में अपने बच्चों को नदी या नालों के आसपास जाने ना दें।