उत्तराखंड: किसान के लिए 'यमराज' साबित हुई भैंस..जिसे प्यार से पाला पोसा, उसी ने मार डाला

जिस भैंस को किसान ने घास-चारापत्ती खिलाकर पाला-पोसा उसी भैंस ने बीते दिन किसान जगत सिंह की जान ले ली।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
kamola village jagat singh death: Farmer dies due to buffalo in Nainital
Image: Farmer dies due to buffalo in Nainital

नैनीताल: नैनीताल का कालाढूंगी क्षेत्र। यहां कमोला गांव में रहने वाले एक किसान के लिए उसकी भैंस यमराज साबित हुई।

Farmer dies due to buffalo in Nainital

जिस भैंस को किसान ने घास-चारापत्ती खिलाकर पाला-पोसा उसी भैंस ने बीते दिन किसान की जान ले ली। किसान ने भैंस की रस्सी पकड़ी हुई थी, तभी भैंस ने दौड़ लगा दी। इस बीच रस्सी किसान के हाथ में उलझकर रह गई। घसीटे जाने की वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। मरने वाले किसान की पहचान 50 वर्षीय जगत सिंह के रूप में हुई। बीते दिन जगत सिंह सुबह उठते ही पशुशाला में बंधे पशुओं को बाहर बांध रहे थे। इस बीच वो भैंस को भी बाहर बांधने के लिए ला रहे थे कि तभी भैंस ने अचानक दौड़ लगा दी और उसके गले में बंधी रस्सी में जगत सिंह का हाथ उलझ गया। भैंस किसान को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई, हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, ग्रामीण उसे हॉस्पिटल ले गए, लेकिन जगत सिंह की जान बच नहीं सकी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। इस दुखद हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।