मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार को रुद्रप्रयाग और चमोली समेत चार पर्वतीय जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। पढ़िए Uttarakhand Weather report 14 July
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather report 14 July
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में भारी वर्षा का क्रम लगातार जारी है। बीते बुधवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी वर्षा के एक से दो दौर हुए हैं।
Uttarakhand Weather report 14 July
वर्षा के कारण भूस्खलन और भूकटाव होने से भारी संख्या में जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। वहीं आज भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार के अनुसार आज यानी गुरुवार को रुद्रप्रयाग और चमोली समेत चार पर्वतीय जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान पहाड़ में भूस्खलन होने और चट्टानें खिसकने की आशंका भी है। वहीं, दून समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कल सुबह से बादलों का डेरा रहा और दोपहर बाद वर्षा का सिलसिला शुरू हुआ। आगे पढ़िए
मूसलधार वर्षा से मैदानी क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर आ गए। आज मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं दून और आसपास के क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब दो घंटे तक भारी वर्षा हुई। इस दौरान ऋषिकेश के नीलकंठ में सर्वाधिक 62 मिमी और नरेंद्रनगर में 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दून के करनपुर में 60 मिमी, मोहकमपुर क्षेत्र में 55 मिमी, सहस्रधारा क्षेत्र में 40 मिमी और आशारोड़ी क्षेत्र में 34 मिमी वर्षा हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने के साथ ही निचले क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम की जानकारी के लिए Uttarakhand Weather report पढ़ते रहें।