रुद्रप्रयाग: गांव के धारे में नहाने गए थे दो भाई, बड़े भाई को गुलदार ने मार डाला..गांव में हड़कंप

बच्चा गांव के पास ही प्राकृतिक जल स्रोत में छोटे भाई के साथ नहा रहा था, तभी गुलदार उस पर झपट पड़ा। हमले में बच्चे की मौत हो गई।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
basukedar leopard aarush: Leopard attacked the child in Rudraprayag Basukedar
Image: Leopard attacked the child in Rudraprayag Basukedar

रुद्रप्रयाग: पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार का आतंक कम नहीं हो रहा। रुद्रप्रयाग में गुलदार ने 8 साल के बच्चे को मार डाला।

Leopard attack on child in Rudraprayag Basukedar

घटना के वक्त बच्चा गांव के पास ही प्राकृतिक जल स्रोत में छोटे भाई के साथ नहाने गया था, तभी गुलदार उस पर झपट पड़ा। हमले में बच्चे की मौत हो गई। खबर मिलते ही प्रशासन, वन विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। घटना बसुकेदार तहसील के बष्टा गांव की है। 8 साल का आरुष पुत्र मोहन सिंह यहां अपने परिवार के साथ रहता था। बुधवार को आरुष अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ गांव के पास ही जल स्रोत में नहाने के लिए गया था। गांव से करीब दो सौ मीटर दूर प्राकृतिक जल स्रोत में पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक आरुष पर हमला कर दिया।

भाई को गुलदार के जबड़े में देख छोटा भाई अभिषेक बुरी तरह डर गया। वो बदहवाश होकर घर की ओर भागा और चिल्लाते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। रोने चिल्लाने की आवाजें सुनते ही पूरा गांव घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहां आरुष का बेजान शव पड़ा था। बच्चे की लाश देख माता-पिता आपा खो बैठे। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग व प्रशासन से तत्काल नरभक्षी गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की। वहीं उप जिलाधिकारी परमानंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार की नियमानुसार मदद की जाएगी।