उत्तराखंड: कार की नंबर प्लेट पर युवक ने 4141 की जगह लिखवाया ‘पापा’, पुलिस ने सिखाया सबक

पुलिस को ट्विटर पर शिकायत मिली तो तुरंत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कार का चालान किया, साथ ही मोडिफाई नंबर प्लेट भी उतरवा ली।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
uttarakhand police 4141 car: Haridwar 4141 Number Plate Car News
Image: Haridwar 4141 Number Plate Car News

हरिद्वार: हरिद्वार में पुलिस की सख्ती को चैलेंज करना एक शख्स को भारी पड़ गया।

Haridwar 4141 Number Plate Car News

यहां एक युवक ने कार की नंबर प्लेट पर वाहन संख्या 4141 को मोडिफाई कर पापा लिख दिया था। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने कार का चालान कर दिया, साथ ही मोडिफाई नंबर प्लेट भी उतरवा ली। उत्तराखंड पुलिस ने इस बारे में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट और फेसबुक पेज पर भी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड में एक कार स्वामी की नंबर प्लेट को लेकर शिकायत मिली थी। जिसके बाद वाहन मालिक को ट्रैफिक ऑफिस बुलाकर नंबर प्लेट बदलवाई गई और चालान भी किया गया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। लोग अन्य वाहनों पर लगे स्टीकर और कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर इसी तरह शीघ्र कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं। आगे पढ़िए

ट्रैफिक निदेशक मुख्तार मोहसिन ने बताया कि ट्विटर हैंडल पर शिकायत मिली थी, कि एक वाहन शहर में घूम रहा है। वाहन का वास्तविक नंबर 4141 है, जिसे मोडिफाइड करके 'पापा' बनाया हुआ है। शिकायत के आधार पर वाहन के मालिक का पता करवाया गया, उसे ट्रैफिक ऑफिस बुलाकर उसका चालान किया गया। जनता से अपील है कि अगर कोई यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो ट्रैफिक पुलिस से शिकायत करें। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। आप भी ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखें। नंबर प्लेट में किसी तरह की छेड़छाड़ या साइलेंसर की आवाज को बदलने की कोशिश की गई तो न केवल गाड़ी मालिक और ड्राइवर पर बल्कि ऐसा करने वाले दुकानदार के खिलाफ भी केस दर्ज किया जा सकता है, इसलिए अलग दिखने के चक्कर में नंबर प्लेट या गाड़ी को मोडिफाई कराने के मोह से बचें।