आज उत्तराखंड के 9 जिलों में भयानक बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, 10 जिलों में स्कूल बंद

बुधवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार जिले में बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 20 july: Uttarakhand Weather report 20 July
Image: Uttarakhand Weather report 20 July

हरिद्वार: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 20 जुलाई यानी आज 9 जिलों में भारी बारिश का लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather report 20 July

इनमें कई जगहों पर अतिवृष्टि भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, बुधवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार जिले में बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच देहरादून समेत 10 जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। पहाड़ों में भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में नदी-नालों के उफान पर आने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। चम्पावत के जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 20 जुलाई को कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। देहरादून में भी 20 जुलाई को अवकाश 12 वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। हरिद्वार जिले में भी बारिश की संभावना है यहाँ पहले ही कांवड़ यात्रा के चलते स्कूलों की छुट्टियां घोषित हो चुकी हैं। आगे पढ़िए

हरिद्वार में सात दिनों के लिए स्कूल बंद किये गए हैं। टिहरी जिला प्रशासन ने टिहरी जिले के सभी कक्षा 12 तक के शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के छात्रों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को 20 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश देने की घोषणा की गई है। नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 20 जुलाई (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रखने के आदेश दिए हैं। भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। संवदेनाशील स्थानों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather report पढ़ते रहें