Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही कोरोना वायरस ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।
आज प्रदेश में 201 नए कोरोना मरीज मिले। फिलहाल प्रदेश में कोरोना के 894 एक्टिव केस हैं। खासतौर पर देहरादून का हाल बुरा है। देहरादून के अलावा नैनीताल में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। देहरादून में आज 117, हरिद्वार में 12, पौड़ी में 02, उतरकाशी में 07, टिहरी में 01, नैनीताल में 37, चमोली में 01, पिथौरागढ़ में 03, उधमसिंहनगर में 13, चंपावत में 01 और अल्मोड़ा में 04 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं, इसलिए आप भी सतर्क रहें। कोरोना से बचाव संबंधी नियमों का हमेशा पालन करते रहें। कोरोना से जुड़ी खबरों के लिए uttarakhand Coronavirus health bulletin जरूर पढ़ें