Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
जहां उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माता का निधन हो गया है। आईपीएस अशोक कुमार की माता सावित्री देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। कुछ दिन पहले उनकी ज्यादा तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें कैंट थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद सावित्री देवी की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। उनकी हालत बिगड़ती चली गई। बीते दिन उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। अंतिम दर्शनों के लिए पुलिस अधिकारी और अन्य परिचित अस्पताल पहुंचने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों ने सावित्री देवी के निधन पर शोक जताया, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आगे पढ़िए
बता दें कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक आईपीएस अशोक कुमार अपनी पुस्तक ‘खाकी में इंसान’ के शीर्षक को चरितार्थ करते हैं। सरल स्वभाव और मृदुभाषी अशोक कुमार अलग कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वो पुलिस के कठोर चरित्र से निकलकर हर किसी की मदद करते रहे हैं। अपने सेवाकाल में उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण कार्य भी किए। वर्ष 2001 में दक्षिण पूर्व यूरोप के कोसोवो में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें यूएन मिशन पदक मिला था। वर्ष 2006 में दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। आईपीएस अशोक कुमार की माता सावित्री देवी हमेशा उनका संबल बनी रहीं और उन्हें मानवता की राह में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहीं।