देहरादून समेत 3 जिलों के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी, अफसरों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

बारिश के चलते प्रदेश में 163 मोटर मार्ग बंद हैं। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पढ़िए Uttarakhand Weather report 26 July
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 26 july: Uttarakhand Weather report 26 July
Image: Uttarakhand Weather report 26 July

टिहरी गढ़वाल: प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा।

Uttarakhand Weather report 26 July

पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, तो वहीं मैदानी जिलों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। बारिश के चलते प्रदेश में 163 मोटर मार्ग बंद हैं। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले 24 घंटों में देहरादून, बागेश्वर व उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी व बागेश्वर में 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना है, इन जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। बारिश के चलते प्रदेश में जगह-जगह 163 मार्ग बंद हैं। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक प्रदेश में बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग के तहत कुल 398 मशीनें बंद मार्गों को खोलने के लिए लगाई गई हैं। जिला पिथौरागढ़ तहसील-बेरीनाग में ग्राम बांसपटान क्षेत्र के तहत और धारचूला में भारी बारिश के कारण कुछ गांव जैसे- हुनेरा, खुमती, तालीकांड व ढीलम आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित है। टिहरी में लंबगांव मोटना रजाखेत मोटर मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया है। चमोली जिले में रुप्रद्रयाग-पोखरी गोपेश्वर और थराली-देवाल-मुंदोली-वाण मोटर मार्ग भी बंद हो गया है। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। कई गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। प्रदेश में 103 गांवों में बिजली की सप्लाई ठप हो गई थी, जिनमें से 94 गांवों में बिजली सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। कई गांवों में अब भी बिजली नहीं आ रही। विद्युत विभाग की ओर से इन गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather report पढ़ते रहें।