मौसम विभाग की मानें तो जुलाई में बारिश से राहत मिलने के आसार कम ही हैं। 31 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पढ़िए uttarakhand Weather News
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: uttarakhand Weather News 28 july
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में मानसूनी बारिश के साथ आई तबाही का सिलसिला रुक नहीं रहा। पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर लगातार जारी है, जिससे चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है।
uttarakhand Weather News 28 july
भूस्खलन की वजह से सैकड़ों संपर्क मार्ग बंद हैं, गांवों में जरूरत के सामान की किल्लत हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने आज तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के लोगों को आज संभलकर रहने की जरूरत है, उनमें बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जैसे जिले शामिल हैं। यहां कहीं-कही भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़िए
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। 29 जुलाई को देहरादून और नैनीताल के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। इसी तरह 30 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। 31 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बात करें चारधाम यात्रा की तो बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह पागल नाला में मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया है। जिसके चलते बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा रुकी हुई है। यात्री फिलहाल रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद ही यात्रा शुरू की जाएगी। हाईवे खोलने का काम अभी जारी है।