उत्तराखंड की राजनीति में हलचल, BJP प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आ रही है बड़ी खबर

सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड में भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जल्द फैसला हो सकता है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
uttarakhand bjp madan kaushik resign: Uttarakhand BJP state president Madan Kaushik may resign
Image: Uttarakhand BJP state president Madan Kaushik may resign

देहरादून: हाल ही में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस्तीफा दिया है। इसके बाद उत्तराखंड की राजनीति में भी हलचल होती दिख रही है।

Uttarakhand BJP state president Madan Kaushik may resign

यहां भारतीय जनता पार्टी संगठन को लेकर भी तमाम अटकलें लगाई जाने लगी हैं। इन सब चर्चाओं के बीच पार्टी नेता और विधायक दिल्ली के चक्कर लगाने लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड में भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जल्द फैसला हो सकता है। हालांकि अभी ये सिर्फ चर्चाएं मात्र है लेकिन कहा जा रहा है कि अब उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण चेहरे को मौका मिल सकता है। इस पर आखिरी फैसला पार्टी हाई कमान ही करेगा। बदरीनाथ से पूर्व विधायक दिल्ली में मौजूद बताए जा रहे है और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिल चुके है। इसके अलावा राजपुर रोड सीट से विधायक खजानदास भी दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष से मिल चुके है। देखना है आगे क्या होता है।