उत्तराखंड में शुरू होने वाला है भयानक बारिश का दौर, कल 5 जिलों में हाई अलर्ट

प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 29 july: Uttarakhand Weather News 29 july
Image: Uttarakhand Weather News 29 july

रुद्रप्रयाग: प्रदेशभर में मानसूनी बारिश तबाही का सबब बनी हुई है।

Uttarakhand Weather News 29 july

मौसम विभाग की मानें तो जुलाई महीने में बारिश से राहत नहीं मिलेगी। महीने के अंत तक भारी बारिश की संभावना है। 31 जुलाई तक लोगों को संभल कर रहना होगा। गुरुवार को भी रिमझिम फुहारें पूरा दिन भिगोती रहीं। बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में बारिश के चलते लोग परेशान रहे। आज मौसम कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जुलाई को देहरादून और नैनीताल के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 30 जुलाई को भी बारिश मुश्किलें बढ़ाएगी। इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। 31 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़िए

इस दौरान संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन, चट्टान खिसकने से यातायात बाधित हो सकता है। देहरादून में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा कि यदि आपदा प्रबंधन में लापरवाही बरती गई तो संबंधित विभागों के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उधर पहाड़ों में बारिश से मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश से जगह-जगह मार्गों में मलबा आने से 193 मार्ग बंद हो गए हैं। खटीमा में एक निर्माणाधीन मकान के क्षतिग्रस्त होने से दो लोग मलबे में दब गए। टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी समेत कई जिलों में सड़कें बंद हैं।