आज उत्तराखंड में 308 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पढ़िए uttarakhand Coronavirus health bulletin 29 july
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: uttarakhand Coronavirus report health bulletin 29 july
देहरादून: कोरोना वायरस ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। हर दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
uttarakhand Coronavirus report 29 july
एक बार फिर से उत्तराखंड में हर दिन सैकड़ों लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने लगे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। आज उत्तराखंड में 308 नए कोरोना मरीज मिले। फिलहाल प्रदेश में कोरोना के 1495 एक्टिव केस हैं। अगर आज की रिपोर्ट देखें तो हर जिले से कोरोना के केस सामने आए हैं। खासतौर पर देहरादून का हाल बुरा है। देहरादून के अलावा नैनीताल में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। देहरादून में आज 177, हरिद्वार में 32, पौड़ी में 12, उतरकाशी में 16, टिहरी में 4, पिथौरागढ़ में 02, रुद्रप्रयाग में 01, चमोली में 3, चंपावत में 1, नैनीताल में 34, उधमसिंहनगर में 7, बागेश्वर में 01 और अल्मोड़ा में 18 मरीज कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं, इसलिए आप भी सतर्क रहें। कोरोना से बचाव संबंधी नियमों का हमेशा पालन करते रहें। कोरोना से जुड़ी खबरों के लिए uttarakhand Coronavirus health bulletin जरूर पढ़ें