Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
यहां आपने किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया नहीं और उधर जेब साफ। साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं के बीच इन दिनों बागेश्वर में एक वॉट्सएप मैसेज से खलबली मची है। पिछले एक सप्ताह से विद्युत उपभोक्ताओं को वॉट्सएप मैसेज आ रहे हैं। जिसमें लिखा है कि ‘आज रात आपका बिजली कनेक्शन कट जाएगा’। बिल जमा करने के लिए एक खाता नंबर भी जारी किया है। इस मैसेज के मिलने के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। पहाड़ के भोले-भाले लोग इस तरह का मैसेज आने के बाद डरे हुए है। ऊर्जा विभाग ने इसे लेकर स्थिति साफ करते हुए कहा कि उपभोक्ता को वॉट्सएप के माध्यम से कोई सूचना नहीं दी जाती है। ये शातिर जालसाजों का जाल है, इससे बचकर रहें। तकनीक के दौर में ठग भी ठगी करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी आर्मी कैंटीन में आपूर्ति तो कभी सामान भेजने के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है।
इन दिनों ये लोग विद्युत उपभोक्ताओं से बिल राशि पूछकर खाता संख्या पूछ रहे हैं। बिल जमा करने की बात कह रहे हैं। बागेश्वर में कई उपभोक्ताओं को एक मैसेज आया है, जिसमें लिखा है कि आपने अब तक अपने विद्युत बिल की राशि जमा नहीं की है। बिल जमा नहीं किया तो रात तक संयोजन काट दिया जाएगा। कई उपभोक्ता इस तरह के संदेश को नजर अंदाज कर रहे हैं तो कई लोग ऊर्जा निगम के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। गुरुवार को कई लोग ऊर्जा निगम के दफ्तर पहुंचे थे। उधर मामले को लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कहा कि विभाग इस तरह के संदेश कभी नहीं भेजता है। फील्ड वर्कर घर-घर जाकर मीटर रीडिंग करते हैं व बिल देते हैं। फोन पर इस तरह के संदेश ठग भेज सकते हैं। जिससे निगम को कोई लेना देना नहीं है। लोग सावधान रहें।