श्रीनगर गढ़वाल में बनेगा उत्तराखंड का पहला मरीन ड्राइव, एलिवेटेड रोड पर होगा सुहाना सफर

एलिवेटेड बाईपास रोड बनने से शहर में पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी, साथ ही यह रोड चारधाम यात्रा के लिए भी उपयोगी साबित होगी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
srinagar garhwal Marine Drive: 10 2 Km long Marine Drive to be built in Srinagar Garhwal
Image: 10 2 Km long Marine Drive to be built in Srinagar Garhwal

श्रीनगर गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल का श्रीनगर क्षेत्र...गढ़वाल के राजाओं की प्राचीन राजधानी और चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव।

10.2 Km Marine Drive to built in Srinagar Garhwal

इस शहर में जल्द ही मरीन ड्राइव एलिवेटेड बाईपास रोड बनाई जाएगी। इससे शहर में पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी, साथ ही यह रोड चारधाम यात्रा के लिए भी उपयोगी साबित होगी। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को जल्द एलिवेटेड बाईपास रोड का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बहुप्रतिक्षित मरीन ड्राइव एलिवेटेड बाईपास रोड़ का निर्माण जल्द शुरू होगा। गुरुवार को शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित कार्यालय में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण एवं चौड़ीकरण की समीक्षा बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीनगर में स्वीकृत 10.2 किलोमीटर मरीन ड्राइव एलिवेटेड बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए।

Srinagar Garhwal Marine Drive Project

मरीन ड्राइव के बनने के बाद लोग सुकून से पहाड़ों के साथ ही मरीन ड्राइव का भी मजा उत्तराखंड में ले पाएंगे। उत्तराखंड में कई धार्मिक एवं पर्यटन स्थल शामिल हैं और मरीन ड्राइव के बनने के साथ ही यह भी भविष्य में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाएगा। उत्तराखंड में यह पहला मरीन ड्राइव होगा और इसके निर्माण के बाद यह आकर्षक टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर बनकर सामने आएगा। यह मरीन ड्राइव 12 मीटर चौड़ाई वाला होगा और इसे डबल लेन बनाया जाएगा। यह पंच पीपल से लेकर स्वीत तक बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 7.5 किलोमीटर होगी। इस पूरे प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बाद पूरे इलाके में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।आगे पढ़िए

इस रोड के निर्माण से एनआईटी एवं एसएसबी समेत श्रीनगर के नदी से लगे क्षेत्रों के वासियों को आवाजाही के लिए सुगमता होगी। साथ ही चारधाम यात्री भी बाईपास मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर से बुआखाल-पाबौं-पैठाणी होते हुए बैजरों मोटर मार्ग और बुआखाल से सतपुली-बैजरों मोटर मार्ग का चौड़ीकरण करने को भी कहा है। बुआखाल-पाबौं मोटर मार्ग को वन क्षेत्र से हटाकर भट्टीगांव-ग्वाडीगाड़-सरणा होते हुए चोपडियों तक नया निर्माण किया जाएगा। इसी तरह बुआखाल-पाबौ-पैठाणी होते हुए बैजरों तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण का काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मार्ग के चौड़ीकरण से चारधाम यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी।