उत्तराखंड के 5 जिलों मूसलाधार बारिश-भूस्खलन का अलर्ट, 168 से ज्यादा सड़कें बंद

बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन की वजह से बाधित है, यहां वाहनों की आवाजाही थमी हुई है। अगले 48 घंटे के भीतर राज्य में झमाझम बारिश की संभावना है।पढ़िए Uttarakhand Weather Report 30 July
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 30 july: Uttarakhand Weather Report 30 July
Image: Uttarakhand Weather Report 30 July

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश ने लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

Uttarakhand Weather Report 30 July

अगले 48 घंटे के भीतर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। 31 जुलाई तक पर्वतीय और मैदानी जिलों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज मौसम कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 30 जुलाई को राज्य के देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 31 जुलाई को भी रिमझिम फुहारें भिगोती रहेंगी।

कल राज्य के नैनीताल, देहरादून, चंपावत, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी से बहुत बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है। बारिश से राजमार्ग बाधित हो सकते हैं, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना है। नदियों का जलस्तर बढ़ेगा। उधर, बीते दिन भूस्खलन और बोल्डर आने से प्रदेश में कुल 186 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। लोक निर्माण विभाग शुक्रवार को 65 सड़कों को खोलने में जुटा रहा। मलबा आने के कारण बदरीनाथ हाईवे फरासू और लामबगढ़ में बंद है। तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, सिमली थराली मोटर मार्ग व कर्णप्रयाग गैरसैण मोटर मार्ग भी मलबा आने से बंद है। यमुनोत्री हाईवे पर भी वाहनों की आवाजाही थमी हुई है। नौगांव में रात भर हुई तेज बारिश से देवलसारी गदेरा उफान पर है। जिससे यमुनोत्री हाइवे पर आवाजाही नही हो पा रही है।