Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
अब बागेश्वर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां शौच के लिए बाहर आई एक वृद्ध महिला के ऊपर गुलदार ने हमला कर दिया और महिला को दबोचते हुए ले गया। सुबद जब ग्रामीण काम पर निकले तब महिला का सिर आंगन के पास तो धड़ घर से एक किमी दूर मिला। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल पसर गया है। मामला बागेश्वर जनपद के काफलीगैर तहसील क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक असों गांव की निवासी 80 वर्षीय गांउली देवी पत्नी धन सिंह शौच शनिवार की सुबह शौच के लिए जा रही थी। ठीक इसी बीच आंगन में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला के ऊपर घातक हमला कर दिया और गुलदार महिला को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। आगे पढ़िए
सुबह खेतों में काम करने के लिए जा रही महिलाओं ने वृद्धा का शव देखा तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। महिला का सिर आंगन से कुछ दूरी पर जबकि बाकि धड़ घर से एक किमी दूर मिला। हादसे के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। अब आसपास के तमाम गांवों में दहशत का माहौल है और वन विभाग की टीम गुलदार को खोजने के लिए योजना बना रही है। ग्राम प्रधान ने वन विभाग व तहसील प्रशासन को दी। सूचना के बाद एसडीएम हरगिरी व वन क्षेत्राधिकारी एसएस करायत रवाना हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गुलदार का आतंक पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहा है और गुलदार अब तक कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।