उत्तराखंड के 7 जिलों में अगले 24 घंटे मूसलाधार बारिश की चेतावनी, बादल फटने का खतरा

बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से एक नेशनल हाईवे समेत 274 सड़कें बंद हो गईं। पढ़िए uttarakhand Weather News 1 august
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 1 august: uttarakhand Weather News 1 august
Image: uttarakhand Weather News 1 august

नैनीताल: मानसून के साथ आई मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। उत्तराखंड में बीते तीन दिन से बारिश का दौर जारी है।

uttarakhand Weather News 1 august

बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से एक नेशनल हाईवे समेत 274 सड़कें बंद हो गईं। इसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में जहां-तहां यात्री फंसे रहे। रविवार को 76 सड़कों को खोला जा सका। पहली बार सड़कों को खोलने के काम में तीन सौ से अधिक मशीनों को लगाया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली खबर दी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है

इस तरह अगले 24 घंटे के भीतर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश होने के आसार है। कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। इसे देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। भारी बारिश के चलते कई जिलों में सड़कें बंद हैं। लोनिवि की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में एक नेशनल हाईवे, 16 स्टेट हाईवे, 9 मुख्य जिला मार्ग, 5 अन्य जिला मार्ग, 88 ग्रामीण सड़कें और 155 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद हैं। सड़कों को खोलने के काम में 305 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। कमद-अयारखाल मोटर मार्ग, सिलक्यारा-बनगांव-चपरा सरोट, लंबगांव-घनसाली, नरेंद्रनगर-रानीपोखरी, गुल्लर-शिवपुरी, रुद्रप्रयाग- पोखरी गोपेश्वर, थराली-वाण, कर्णप्रयाण-सोनला, आदिबद्री-नौटी, उत्तरकाशी-तिलवाड़ा, गुप्तकाशी-चौमासी, बांसवाड़ा-मोहनखाल, मक्कू-भीरी जैसे मार्गों पर भूस्खलन की वजह से आवाजाही ठप है। श्रीनगर नेशनल हाईवे तोताघाटी में बोल्डर आने से बंद हो गया। सड़कें बंद होने की वजह से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की जानकारी के लिए uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।