Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
बिलों में पानी भरने की वजह से सांप-अजगर जैसे जहरीले जीव आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं, जिससे लोग दहशत में हैं। बीते दिन ऐसी ही एक घटना ऋषिकेश में हुई। यहां प्राथमिक विद्यालय में अचानक करीब 10 फुट लंबा अजगर दिखाई दिया। स्कूल में अजगर होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग मोबाइल से अजगर की तस्वीरें लेने लगे, वीडियो बनाने लगे। घटना नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बापूग्राम गली नंबर एक की है। यहां पास में स्थित प्राथमिक विद्यालय में करीब 10 फुट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। बाद में अजगर पेड़ पर चढ़ गया। स्कूल में पढ़ रहे बच्चे क्लास छोड़कर अजगर को देखने के लिए जमा हो गए। आगे पढ़िए
अनहोनी की आशंका को देखते हुए अध्यापकों ने किसी तरह बच्चों को समझा कर क्लास के अंदर भेजा। बाद में स्कूल प्रबंधन ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के कर्मचारी कमल राजपूत ने बताया कि अजगर पेड़ पर काफी ऊंचाई तक चढ़ गया था। स्कूल में बच्चे भी मौजूद थे। अजगर को देखने के लिए काफी भीड़ लगी हुई थी। अजगर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अगर आपको भी बरसात के सीजन में घर में जहरीला जीव नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। घर के आस-पास कचरा इकट्ठा न होने दें। झाड़ियों को समय-समय पर काटते रहें। घर में सांप या अजगर दिखाई देने पर मदद के लिए वन विभाग को कॉल करें।