बदले हुए शेड्यूल के मुताबिक UKPSC-PCS मुख्य परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच होना है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: UKPSC-PCS Main Exam to be held in October
देहरादून: UKPSC-PCS परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी ध्यान दें।
UKPSC-PCS main Exam All Details
उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 की नई तारीखें जारी कर दी गई हैं। नये शेड्यूल के मुताबिक अब एग्जॉम अक्टूबर महीने में होगा। अगर आप भी पीसीएस परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर के नई परीक्षा तारीख के बारे में जानकारी हासिल कर लें। आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यूकेपीएससी कंबाइंड स्टेट (सिविल) अपर सबऑर्डिनेट सर्विस (मेन) एग्जॉम का आयोजन अक्टूबर महीने में किया जाएगा। यूकेपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर 2022 से किया जाएगा। बदले हुए शेड्यूल के मुताबिक यूकेपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच होना है। आगे पढ़िए
पहले परीक्षा का आयोजन 20 से 23 अगस्त 2022 के बीच होना था। कुछ ही समय में परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी होंगे। इस परीक्षा के लिए कुल 1205 कैंडिडेट्स ने क्वालीफाई किया है। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तराखंड सरकार के कुल 318 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी।
UKPSC-PCS Main Exam Website
नए शेड्यूल की जानकारी के लिए psc.uk.gov.in पर विजिट करें। शेड्यूल देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं। यहां होमपेज पर एक लिंक दिखेगा होगा, जिस पर लिखा होगा ‘Uttarakhand Combined State/Upper Subordinate Services Examination-2021’. इस पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपको एक नई विंडो पर भेज दिया जाएगा, जिसमें नए एग्जॉम शेड्यूल की रिवाइज्ड पीडीएफ का शॉर्ट नोटिस दिया होगा। इस जानकारी को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं। रोजगार और शिक्षा से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।