Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में मानसून अपने चरम पर है और समस्त प्रदेश में बरसात की वजह से लोगों को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी बीच मौसम विभाग ने 14 अगस्त को राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। जी हां 14 अगस्त को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर जिलों में भारी से भारी बारिश का अनुमान है। भारी बरसात को मध्य नजर रखते हुए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले कुछ दिन गढ़वाल और कुमाऊं के जनपदों में भारी से बहुत भारी बरसात होने की आशंका है। 14 अगस्त को भी राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर में गर्जन के साथ भारी वर्षा की संभावना रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है।