उत्तराखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी ध्यान दें, 20 अगस्त तक करें अप्लाई

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 149 उम्मीदवारों के लिए जारी की आवेदन तिथि, 20 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
ukpsc pcs main exam news: ukpsc -pcs main exam all details
Image: ukpsc -pcs main exam all details

देहरादून: उत्तराखंड पीसीएस प्री की परीक्षा पास करने वाले 149 उम्मीदवारों के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मेंस परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन तिथि जारी करती है।

ukpsc -pcs main exam all details

पीसीएस प्री परीक्षा पास करने वाले 149 उम्मीदवारों के लिए हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के आवेदन के लिए रास्ता साफ कर दिया है और इसके लिए अभ्यर्थी 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव कर्मेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए हाईकोर्ट के आदेश के बाद जो उम्मीदवार क्वालीफाई हुए थे। उनकी सूची ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। वह उम्मीदवार 20 अगस्त तक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 11 अगस्त से 20 अगस्त के बीच आवेदन किया जा सकता है। 14 से 17 अक्टूबर के बीच में पीसीएस के मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।