उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बचाई दो युवकों की जान, अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

Cabinet Minister Saurabh Bahuguna ने घायलों को देखा तो बिना वक्त गंवाए उन घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Cabinet Minister Saurabh Bahuguna: Cabinet Minister Saurabh Bahuguna saved lives of two youths
Image: Cabinet Minister Saurabh Bahuguna saved lives of two youths

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के बागवान में एक निजी बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई जिसमें बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Cabinet Minister Saurabh Bahuguna saved lives of two youths

इस बीच हाइवे से गुजर से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने घायलों को देखा तो बिना वक्त गंवाए उन घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। कहते हैं कि वक्त पर की गई मदद किसी के लिए भी जीनव रक्षक साबित हो सकती है। ऐसे में दोनों ही घायलों की जान बच गई। मंत्री सौरभ बहुपगुणा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बस ऋषिकेश से गुप्तकाशी जा रही थी। अचानक बस के सामने बाइक सवार दो युवक आ गए। इससे बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों युवक बाइक से गिर गए और उन्हें गंभीर चोट लग गई। कीर्तिनगर के कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया गया कि दोनों घायल युवकों को मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है.