उत्तराखंड के 5 जिलों में आज से 20 अगस्त तक अलर्ट, मूसलाधार बारिश की चेतावनी

आज से 20 अगस्त तक उत्तराखंड में जारी किया गया येलो अलर्ट, इन जिलों में अत्यधिक बरसात का अनुमान। पढ़िए Uttarakhand Weather update 17 to 20 August
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
uttarakhand weather update: Uttarakhand Weather update 17 to 20 August
Image: Uttarakhand Weather update 17 to 20 August

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में मॉनसून का कहर जारी है। लगभग हर जगह मूसलाधार वर्षा हो रही है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है।

Uttarakhand Weather update 17 to 20 August

इसी बीच उत्तराखंड मौसम विभाग ने 20 अगस्त तक राज्य में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज यूं ही बिगड़ा रहेगा और लगभग सभी क्षेत्रों में अत्यधिक बरसात होगी। दरअसल रक्षाबंधन की शुरुआत से ही उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बरसात होने का सिलसिला शुरू हो गया था। मैदानी क्षेत्र में भी इसका असर साफ तौर पर दिखाई दिया और मैदानी क्षेत्रों में भी आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बरसात भी हुई। आगे जानिए आज से किन जिलों में बारिश की संभावनाएं हैं।

Uttarakhand Weather update 17 August

आज यानी कि 17 अगस्त को मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के अधिकांश जनपदों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत अधिक भारी बरसात होने की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather update 18 August

कल यानी कि 18 अगस्त को नैनीताल तथा बागेश्वर इन 2 जिलों में कहीं-कहीं पर काफी मूसलाधार बरसात होने की संभावना जताई है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग में 2 जिलों में कल येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Uttarakhand Weather update 19 August

बात की जाए 19 अगस्त की तो मौसम विभाग ने 3 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वे जिले हैं नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर। इन जिलों में मौसम विभाग ने लोगों को अत्यधिक सावधान रहने की अपील की है। 19 अगस्त तक राज्य में मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा और उसके बाद भी मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Uttarakhand Weather update 20 August

20 अगस्त को देहरादून ,पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश की आशंका देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।