उत्तराखंड: मां ने दो बच्चों के साथ मिलकर खाया जहर, मां-बेटे की मौत..बेटी की हालत गंभीर

महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया। इस झकझोर देने वाली घटना में महिला और उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
kashipur mother children poision: Mother ate poison with two children in Kashipur
Image: Mother ate poison with two children in Kashipur

उधमसिंह नगर: कहते हैं एक मां के लिए उसकी संतान से बढ़कर कुछ नहीं होता, लेकिन कई बार जिंदगी में ऐसी मुश्किलें आ जाती हैं कि इंसान को सबकुछ खत्म कर देना ही समस्या का हल लगने लगता है।

Mother ate poison with children in Kashipur

काशीपुर में रहने वाली एक मां ने यही किया। महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया। इस झकझोर देने वाली घटना में महिला और उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि चार साल की बेटी अब भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। महिला ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। घटना ग्राम गंगापुर थाना कुंडा क्षेत्र की है। यहां कुसुमलता नाम की महिला राजा नाम के युवक के साथ अपनी तीन संतानों दीपिका (4 साल), लव (2 साल) और एक महीने के बेटे जतिन के साथ पिछले डेढ़ साल से रह रही थी। बताया जाता है कि कचनाल गाजी निवासी 24 वर्षीय कुसुमलता की शादी छह साल पहले रामकिशोर नाम के शख्स से हुई थी।

कुसुम का पति के साथ विवाद चल रहा था। महिला का ग्राम गंगापुर में किसी रिश्तेदारी में आना-जाना था, जहां उसकी मुलाकात राजा से हुई। डेढ़ साल पहले कुसुम राजा के साथ रहने चली आई। कुसुम और उसके पति के बीच सुलह करवाने के लिए गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन कुसुमलता अपने दो बच्चों को लेकर राजा के साथ ही रहने लगी। एक महीने पहले कुसुमलता ने तीसरी संतान को जन्म दिया। बीते दिन राजा कहीं काम से गया था। इस बीच कुसुमलता ने बेटी दीपिका और बेटे लव को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। सूचना मिलने पर राजा व अन्य परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। जहां कुसमलता और लव की मौत हो गई, जबकि दीपिका का उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।