Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना वायरस ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। हर दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
एक बार फिर से उत्तराखंड में हर दिन सैकड़ों लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने लगे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। आज उत्तराखंड में 216 नए कोरोना मरीज मिले। फिलहाल प्रदेश में कोरोना के 941 एक्टिव केस हैं। अगर आज की रिपोर्ट देखें तो 1 मरीज की मौत हो हुई है। खासतौर पर देहरादून का हाल बुरा है। देहरादून के अलावा नैनीताल में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। देहरादून में आज 85, हरिद्वार में 13, पौड़ी में 12, उतरकाशी में 00, टिहरी में 01, पिथौरागढ़ में 10, रुद्रप्रयाग में 00, चमोली में 8, चंपावत में 01, नैनीताल में 68, उधमसिंहनगर में 9, बागेश्वर में 01 और अल्मोड़ा में 08 मरीज कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं, इसलिए आप भी सतर्क रहें। कोरोना से बचाव संबंधी नियमों का हमेशा पालन करते रहें। कोरोना से जुड़ी खबरों के लिए uttarakhand Coronavirus health bulletin जरूर पढ़ें