Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: खबर हरिद्वार से है, जहां बार बाला का डांस देखने का शौक एक युवक की जेब ही नहीं उसकी इज्जत पर भी भारी पड़ गया।
मुंबई में मिली बार बाला ने युवक को अपने जाल में फंसाया और उसे ब्लैकमेल करने लगी। वो युवक से करीब 45 लाख रुपये ऐंठ चुकी है और अब भी युवक से लगातार पैसे की मांग कर रही है। पीड़ित युवक ने अब पुलिस से मदद मांगी है। उसने हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली में आरोपी बार बाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवक ने बताया कि वो कुछ समय पहले मुंबई घूमने गया था, जहां उसकी मुलाकात कंचन नाम की बार बाला से हुई थी। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। युवक का आरोप है कि इस दौरान महिला ने उसके कुछ अश्लील वीडियो बना लिए और बाद में वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगी
युवक का कहना है कि अपनी इज्जत बचाने के लिए वो कंचन को अभी तक 45 लाख रुपये दे चुका है, लेकिन कंचन की पैसे को भूख खत्म नहीं हो रही। वो और पैसों की मांग कर रही है। पैसे नहीं देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देती है। बार बाला उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रही है। युवक ने इस मामले में केस दर्ज कराने की कोशिश की तो पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी कंचन पुत्री मनोहर राज निवासी पाटलिपुत्र नगर ओशिवारा मुंबई, महाराष्ट्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा की वादी से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।