उत्तराखंड: पूर्व CM खंडूरी कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती..मंत्री धन सिंह रावत हुए क्वारेंटाइन

Former CM bhuwan chandra khanduri corona positive पाए गए हैं। उधर Cabinet Minister dhan singh rawat ने खुद को quarantine किया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
bhuwan chandra khanduri dhan singh rawat corona: bhuwan chandra khanduri corona positive dhan singh rawat quarantine
Image: bhuwan chandra khanduri corona positive dhan singh rawat quarantine

देहरादून:

Former CM bhuwan chandra khanduri corona positive

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, एम्स ऋषिकेश में बीसी खंडूरी का उपचार चल रहा है। बीसी खंडूरी के पुत्र और कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी है कि उनके पिता बीसी खंडूरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऋषिकेश एम्स में कल चेकअप के लिए बीसी खंडूरी पहुंचे थे। जहां उनकी कई जांचे की गई तो वही कोरोना की जांच भी की गई जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

Cabinet Minister dhan singh rawat quarantine

उधर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को लेकर बड़ी खबर आई है। दरअसल उन्होंने खुद को अपने घर में क्वारंटाइन कर लिया है और साथ ही अपनी कोरोना जांच भी कराई है। कैबिनेट मंत्री धम सिंह रावत बीते दिन पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का स्वास्थ्य जानने हेतु उन्हें देखने ऋषिकेश एम्स गए थे। परंतु पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके उपरांत धन सिंह रावत ने खुद को क्वारंटाइन किया है